रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

9 अगस्त 2026, रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में ग्राहक की इनोवा कार का इंजन कथित तौर पर बदलने का मामला सामने आया है। डेंट-पेंट और शॉकअप के काम के लिए गैराज में दी गई इनोवा कार में मूल इंजन की जगह दूसरे वाहन का इंजन लगाए जाने का आरोप है।

मामले में सेकेंड हैंड कार कारोबारी ड्रीम कार वर्ल्ड अमलीडीह के संचालक सन्नी बीरे की शिकायत पर खम्हारडीह पुलिस ने गैराज संचालक हेमंत विश्वकर्मा और जयदीप सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply