रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

सांसद महेश कश्यप की पहल का दिखा असर, द्वितीय सोमवार को हजारों शिवभक्तों ने किए भूपालेश्वर महादेव के दर्शन

10 अगस्त 2026, जगदलपुर : सावन के द्वितीय सोमवार पर ऐतिहासिक दलपत सागर स्थित प्राचीन भूपालेश्वर महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप की पहल पर सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेष मोटरबोट सेवा संचालित की गई।



सावन माह के प्रारंभ में श्रद्धालुओं एवं गौ सेवकों की मांग पर सांसद महेश कश्यप ने सावन के प्रत्येक सोमवार को भूपालेश्वर महादेव मंदिर तक श्रद्धालुओं के लिए मोटरबोट सेवा उपलब्ध कराने की पहल की थी। प्रथम सोमवार के बाद द्वितीय सोमवार को भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने इस सुविधा का लाभ उठाया और दलपत सागर के मध्य स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया।

सांसद महेश कश्यप की इस पहल का उद्देश्य ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर भूपालेश्वर महादेव मंदिर को सावन के दौरान आम श्रद्धालुओं के लिए सुलभ बनाना है। मोटरबोट सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

रोहन कुमार ने इस मंदिर ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की दलपत सागर छत्तीसगढ़ के प्रमुख ऐतिहासिक तालाबों में से एक है, जिसका निर्माण काकतीय शासक दलपत देव द्वारा कराया गया था। तालाब के मध्य स्थित प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण काकतीय शासक भूपालदेव द्वारा कराया गया तथा यहां शिवलिंग की स्थापना की गई। यह मंदिर भूपालेश्वर महादेव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है,तथा दलपतसागर को भूपाल ताल भीकहा जाता है। सामान्य दिनों में मंदिर तक श्रद्धालुओं की पहुंच सीमित रहती है।

इस अवसर पर नरेश कोरी,रवि नेताम,जशवंत जोशी,इन्द्र टेमरे,गीतेश पाणीग्राही,रोहन सेठिया सहित अन्य गौ सेवक व्यवस्था में जुटे रहे। वहीं हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने भूपालेश्वर महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply