रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

14 अगस्त 2026, बस्तर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शकुन्तला कश्यप ने समस्त क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है।

उन्होंने कहा कि आजादी हमें अनेक वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाए। जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देना चाहिए।

शकुन्तला कश्यप ने कहा कि गांवों का विकास ही क्षेत्र और देश के विकास की मजबूत नींव है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा महिलाओं से आत्मनिर्भर बनकर समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी शहीदों के सपनों का मजबूत, समृद्ध और विकसित भारत बनाने का संकल्प लें। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दें।

अंत में उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह स्वतंत्रता दिवस सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना लेकर आए।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply