रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

बस्तर की ग्रामीण प्रतिभाएं बिखेरेंगी अपनी चमक


जगदलपुर, 30 अगस्त 2026/ बस्तर जिले के सुदूर वनांचलों और ग्रामीण अंचलों में अध्ययनरत स्कूली बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए आगामी 31 अगस्त को जिला स्तरीय ‘टैलेंट तिहार—प्रतिभा को पंख’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है।

कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के सभागार में सोमवार 31 अगस्त को आयोजित होने वाले इस मुख्य आयोजन में जिले के सातों विकासखंडों के सर्वश्रेष्ठ विजेता बाल-कलाकार अपनी कला और संस्कृति का परचम लहराएंगे।

कलेक्टर  आकाश छिकारा और जिला पंचायत सीईओ तन्मय खन्ना के मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस वृहद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी स्तर तक के विद्यार्थियों को कला, संगीत और अभिनय का एक साझा व सशक्त मंच उपलब्ध कराना है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply