रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

30 अगस्त 2026, भानुप्रतापपुर। अंतागढ़ रोड स्थित सीटी ढाबा के पास शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी हाइवा ट्रक से बाइक पीछे से जा टकराई।

हादसे में बाइक चालक ग्राम किनारी निवासी तिलक कुमेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बताया जा रहा है कि युवक बाइक पर दो महिलाओं को बैठाकर जा रहा था, तभी सीटी ढाबा के पास खड़ी हाइवा से टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि ढाबे के पास सड़क किनारे भारी वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं, जिनमें न रिफ्लेक्टर होता है न पार्किंग लाइट, जो हादसे का कारण बन रहे हैं।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply