रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

30 अगस्त 2026, रायपुर: पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा शहर में संचालित स्पा सेंटरों की लगातार जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। नॉर्थ जोन पुलिस ने थाना पंडरी क्षेत्र में संचालित दो स्पा सेंटरों को सील कराया है। जांच के दौरान यहां आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने और लाइसेंस की निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई थी।स्थानीय शहर की गाइड एक्सप्लोर करना
जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित 30 अलग-अलग स्पा सेंटरों में एक साथ व्यापक जांच अभियान चलाया गया था। इस कार्रवाई में पुलिस की 15 टीमों ने राजपत्रित अधिकारियों समेत 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ स्पा सेंटरों की जांच की थी।
इसी जांच के आगे की कार्रवाई के तहत नॉर्थ जोन पुलिस ने थाना पंडरी क्षेत्र के दो स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन आदित्य पांडेय के निर्देशन में तथा एसीपी पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में नगर निगम की टीम ने थाना पंडरी पुलिस की मौजूदगी में दोनों सेंटरों को सील किया।