रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

31 अगस्त 2026, बस्तर कांकेर। पखांजूर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े कापसी में वर्ष 2022 में हुई चर्चित हथियारबंद डकैती के मामले में विशेष न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। माननीय विशेष न्यायालय (अत्याचार अधिनियम), उत्तर बस्तर कांकेर ने मामले में दोषसिद्ध सभी 8 आरोपियों को विभिन्न धाराओं में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय ने यह निर्णय 25 अगस्त 2026 को विशेष आपराधिक प्रकरण क्रमांक 57/2022 में सुनाया। मामला 2 सितंबर 2022 की रात का है। ग्राम बड़े कापसी स्थित शासकीय आवास एफडीएच-87 में हथियारबंद और नकाबपोश आरोपियों ने डिप्टी रेंजर भारत राम सलाम के घर में जबरन प्रवेश किया था।

आरोपियों ने फरियादी और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर घर में रखी करीब 11 लाख रुपये की नगद राशि, सोने की चार चूड़ियां और चार मोबाइल फोन लूट लिए थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।


“72 घंटे में सभी आरोपी गिरफ्तार
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीमें गठित की थीं। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान शुरू की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप घटना के महज तीन दिन के भीतर 9 सितंबर 2022 को सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी भी सुनिश्चित की।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply