रिपोर्ट– जय शंकर पांडे

बीजापुर 31 अगस्त 2026- छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, रायपुर द्वारा पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी नवीन सभागार में नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता किया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को लैंगिक समानता, विधिक संरक्षण एवं साइबर सुरक्षा सहित महिला अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान करना है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया जिसमें बीजापुर जिले से जिला संरक्षण अधिकारी (नवा बिहान योजना) श्रीमती शीला भारद्वाज शामिल रही।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply