रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई

जगदलपुर, 1 सितम्बर 2026/ संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-1 अरविंद पाणिग्राही को शासकीय सेवा में 42 वर्षों का लंबा और निष्ठावान कार्यकाल पूरा करने के उपरांत कार्यालय परिवार द्वारा गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर सहकर्मियों ने उनके सुदीर्घ अनुभव और उत्कृष्ट सेवा भाव को याद करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।



      कार्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त संचालक कमल कुमार बघेल ने  पाणिग्राही को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर  बघेल ने कहा कि चार दशकों से अधिक की निरंतर शासकीय सेवा अपने आप में निष्ठा और समर्पण की मिसाल है। पाणिग्राही ने अपने पूरे सेवाकाल में दायित्वों का निर्वहन पूरी सजगता, समयबद्धता और ईमानदारी से किया, जो विभाग के युवा कर्मचारियों के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ आयु और सुख-शांतिमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

      समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने पाणिग्राही के साथ कार्य करने के अपने अनुभवों को साझा किया। सहकर्मियों ने उनके शांत, मिलनसार स्वभाव और प्रशासनिक कार्यों में कुशल मार्गदर्शन की सराहना की।  पाणिग्राही ने भी अपने विदाई संबोधन में सभी सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विभाग में बिताए पलों को अपने जीवन की अमूल्य पूंजी बताया।

       इस विदाई समारोह में सहायक संचालक अर्जुन पाण्डेय, सहायक ग्रेड-1 बीआर पोयाम, फोटोग्राफर रामनारायण ध्रुव, दफ्तरी  जीआर बघेल सहित संभागीय जनसंपर्क कार्यालय के समस्त कर्मचारी एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply