रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

अपराध क्रमांक 51/2026

जिला-बस्तर छ०ग०

धारा- 65 (1) बी०एन०एस० 04,06 पाक्सो एक्ट ।

थाना बस्तर की बड़ी कार्यवाही।

बलात्कार के आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार।

बस्तर थाना क्षेत्र का मामला।

नाबालिक पीड़िता से बलात्कार आरोपी के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।

नाम आरोपी

बुधमन मौर्य पिता स्व० ढेलू मौर्य उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी नगर पंचायत बस्तर बागबहार डोंगरीपारा थाना बस्तर,, जिला बस्तर छ०ग०।



मामले का सार – दिनांक 01.09.2026 को प्रार्थिया / पीड़िता रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी बुधमन मौर्य के साथ जान पहचान पश्चात दोनों मोबाईल में बातचीत करते थे उसी दौरान आरोपी बुधमन मौर्य के द्वारा पीड़िता को पसंद करता हूँ, प्यार करता हूँ, शादी करना चाहता हूँ, बोलकर दिनांक 29.01.2026 को फोन कर मिलने के लिए बुलाया और बस्तर बागबहार काजू प्लाट में ले गया और शारीरिक संबंध बनाया फिर दिनांक 30.01.2026 को भी मिलने के लिए बुलाया और वहीं पर ले जाकर शारीरिक संबंध बताया फिर दिनांक 28.08.2026 को आरोपी की पत्नि राखी बांधने के लिए मायके गयी थी घर पर कोई नही थे तो उसको घर ले जाकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया । प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बस्तर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय शलभ कुमार सिन्हा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बस्तर निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया आज दिनांक 01.09.2026 को आरोपी बुधमन मौर्य पिता स्व० ढेलू मौर्य उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी नगर पंचायत बस्तर बागबहार डोंगरीपारा थाना बस्तर, जिला बस्तर छ०ग० को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया आरोपी द्वारा घटना कारित करना कबुल किया। आरोपी के खिलाफ अपराध घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को दिनांक 01.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बस्तर निरीक्षक संतोष सिंह, उप निरीक्षक अरूणः कुमार सिन्हा,

स.उ.नि. चतुर राम बघेल,

स.उ.नि. सुजाता नायडू,

प्र.आर. 391 उमेश चंदेल,

आरक्षक 99 अमर कश्यप,

डी०एस०एफ० आरक्षक 4051 निरंजन वैध

एवं डी.एस.एफ.

महिला आरक्षक 3044 सरदई सेठिया,  का विशेष योगदान रहा।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply