रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर 4 सितंबर 2026 / भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के विशेष अवसर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित  राष्ट्रव्यापी “सेवा संकल्प अभियान” के संदर्भ में आयोजित कार्यशाला एवं जिला भाजपा बस्तर की कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय जगदलपुर में सम्पन्न हुआ।


इस अवसर पर अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ जुटेंगे।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप बस्तर के सांसद महेश कश्यप,भाजपा बस्तर संभाग के सह प्रभारी हरपाल सिंग भामरा , भाजपा बस्तर जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे सहित जिला भाजपा के सभी सम्माननीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply