रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

5 सितंबर 2026, जगदलपुर/ श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बस्तर ब्लॉक के ग्राम केसरपाल में यादव समाज की ओर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई एवं शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी और जगह-जगह भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की गई ।

शोभा यात्रा के दौरान गीत संगीत और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते एवं बैंड पर नाचते नजर आए युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला शोभायात्रा में दही हांडी मटका फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।

शोभा यात्रा के दौरान सड़क के ऊपर रस्सी से दही हांडी बांधी गई एवं युवाओं के द्वारा मानव पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ा गया शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद के रूप में खीर की व्यवस्था की गई थी श्रद्धालुओं ने भगवान के बाल स्वरूप को दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की और प्रसाद ग्रहण किया।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व एवं शोभा यात्रा के दौरान यादव समाज के पदाधिकारी लक्ष्मीनाथ यादव वासुदेव यादव रतिराम यादव ईश्वर यादव राजेंद्र यादव लोकनाथ यादव वीरेंद्र यादव उमेश यादव विद्याधर यादव एवं यादव समाज के अन्य सदस्य शामिल हुए ।