रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

5 सितंबर 2026, जगदलपुर/ नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय, जगदलपुर में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, संचालित पाठ्यक्रमों, विभागीय गतिविधियों एवं संगीत शिक्षा के विविध आयामों से परिचित कराना रहा।


   कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की अतिथि व्याख्याता अनुसुइया चंद्रवंशी द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रंजना नाथ ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सीमित संसाधनों होने से हमेशा हमारी प्रतिभा में और भी निखार आता है क्योकि हम हमारी जिज्ञासा, लगन और रचनात्मकता का भरपूर उपयोग कर प्रतिभा को निखारने की कोशिश करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया।

    उन्होंने कहा कि संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और मानवीय संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने की सशक्त विधा है। अंग्रेजी के व्याख्याता अजिन थॉमस ने एन.ई.पी 2020 का उद्देश्य एवं उसके महत्व के साथ साथ महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं उनकी शैक्षणिक संरचना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

     कथक नृत्य के व्याख्याता डॉ. नरेंद्र ध्रुव ने संगीत की विभिन्न विधाओं में उपलब्ध अध्ययन एवं अभ्यास के अवसरों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।  कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

अतिथि व्याख्याताओं एवं कार्यालय सहायक सरिता नेताम के द्वारा छात्रों विश्वविद्यालय के पोर्टल में नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की गयी

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply