रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

छत्तीसगढ़ी पकवान, परिधान और पुरखों के इतिहास से सजा तीज मिलन
साहू समाज का प्रदेश में पहली बार आयोजित हुआ अनोखा सामाजिक कार्यक्रम
6 सितबर 2026, जगदलपुर। क्षेत्रीय साहू समाज तेतरकुटी की महिलाओ ने शनिवार को हर्षोल्लास के साथ तीज मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमे पुरातन और विलुप्त हो रही छत्तीसगढ़ी पकवान और परिधानों का संग्रह कर विशाल प्रदर्शनी का आयोजन किया। समाज की परम्परा और पुरखों को नवाचरिता के साथ कई रोचक खेल और क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से याद किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय साहू समाज तेतरकुटी ने तीज मिलन में विभिन्न मनोरंजक और ज्ञानवर्धक खेल स्पर्धाओ का आयोजन किया गया। जिसमे समाज के महापुरुषों और सामाजिक परम्पराओं पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो नई पीढ़ी के बच्चों और युवाओं और वरिष्ठ सामाजिकजनो के लिये ज्ञान अर्जन के साथ, सामाजिक जन जागृति का प्रमुख आकर्षण रहा। साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजनों और परिधानों, श्रृंगार सामग्रीयों की वृहद स्तर पर प्रदर्शनी लगाई गई। समाज की महिलाओं ने स्व-निर्मित पकवानों को इस दौरान प्रस्तुत किये। सभी वर्गों में श्रेठ प्रदर्शन और प्रस्तुति पर महिलाओ को पुरस्कृत किया गया। साहू समाज के द्वारा इस प्रकार के आयोजन प्रदेश में पहली बार जगदलपुर में किया गया।

इसके अलावा कुर्सी दौड़, गोली चम्मच, मटकी फोड़ आदि भी आयोजित किये गये। नवाचरिता के माध्यम से छत्तीसगढ़ी पकवान, परिधान, पुरखों के ऐतिहासिक जानकारी और समाजिक परम्पराओं से सजा तीज मिलन समारोह आयोजन को समाज के वरिष्ठ जनो ने भूरी भूरी प्रशंसा की तथा इस तरह के सामाजिक आयोजन आगे भी करने की सलाह दी।