रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

थाना फ्रेजरपुर (परपा), जिला बस्तर (छ.ग.)
दिनांक :- 07.09.2026
🔹विश्वास में लेकर मोटर सायकल ले गया आरोपी, पुलिस की लगातार पतासाजी से पहुंचा सलाखों के पीछे
🔹आरोपी की निशानदेही पर चोरी/गबन की गई मोटर सायकल बरामद, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश
🔹गिरफ्तार आरोपी
गजेन्द्र सेठिया उर्फ गोलू, पिता तुलाराम सेठिया, उम्र 32 वर्ष, जाति सुंडी, निवासी ग्राम केशलूर, रेल्वे पटरी के पास, थाना परपा, जिला बस्तर (छ.ग.)
घटना का संक्षिप्त विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी/सूचनाकर्ता की मोटर सायकल *टीव्हीएस राइडर क्रमांक CG-17-LB-9725 को आरोपी गजेन्द्र सेठिया उर्फ गोलू द्वारा अमानत में खयानत एवं वाहन को गबन करने के उद्देश्य से विश्वास में लेकर अपने कब्जे में लिया गया तथा वाहन वापस करने के बजाय उसे लेकर फरार हो गया।
दिनांक 07.08.2026 को लगभग 10:30 बजे प्रार्थी ग्राम केशलूर चौक के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपी गजेन्द्र सेठिया उर्फ गोलू वहां पहुंचा और अपनी आवश्यकता का हवाला देते हुए प्रार्थी से उसकी मोटर सायकल कुछ समय के लिए देने का अनुरोध किया। आरोपी द्वारा वाहन वापस करने की बात कहे जाने पर प्रार्थी ने उस पर विश्वास करते हुए अपनी मोटर सायकल टीव्हीएस राइडर क्रमांक CG-17-LB-9725 उसे सौंप दी।
आरोपी द्वारा मोटर सायकल प्राप्त करने के बाद उसे वापस करने के बजाय गबन करने एवं अमानत में खयानत करने के उद्देश्य से वाहन लेकर फरार हो गया। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी वाहन लेकर वापस नहीं आया। प्रार्थी द्वारा आरोपी से संपर्क कर मोटर सायकल वापस प्राप्त करने का प्रयास किया गया, किन्तु आरोपी द्वारा वाहन वापस नहीं किया गया।
प्रथम दृष्टया आरोपी द्वारा विश्वास में सौंपी गई संपत्ति को बेईमानीपूर्वक अपने कब्जे में रखकर उसका गबन करने एवं अमानत में खयानत करने का तथ्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध 0भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 316(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्रवाई एवं आरोपी की गिरफ्तारी
अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा द्वारा प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं एसडीओपी लक्ष्मण पोटाई के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना परपा निरीक्षक भोलासिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी एवं गबन की गई मोटर सायकल की बरामदगी हेतु लगातार पतासाजी की जा रही थी।
गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखते हुए उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी द्वारा वापस अपने सकुनत पर आने की विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई तथा मेमोरेण्डम कथन तैयार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किए जाने पर उसके द्वारा दी गई निशानदेही के आधार पर गबन की गई टीव्हीएस राइडर मोटर सायकल क्रमांक CG-17-LB-9725 को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गजेन्द्र सेठिया उर्फ गोलू को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कार्यवाही में महत्पूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस टीम के सदस्य
थाना प्रभारी निरीक्षक भोलासिंह राजपूत
एएसआई छवि ठाकुर
प्रा. आर. लवन पाणिग्रही, खेदू ठाकुर, रमेश पासवान,
आरक्षक अश्विन केरकेट्टा, नीरज सिंह