रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

9 सितम्बर 2026, करपावंड । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर बस्तर विधानसभा के करपावंड मंडल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा, जनसेवा और सुशासन की यात्रा को याद करते हुए उनके सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित के संकल्प से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। साथ ही सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी कार्यों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।



संतोष बाफना ने इस कार्यक्रम को संबोधित कर समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।



कार्यक्रम में मंडल प्रभारी रूपेश जैन, खितेश मौर्य, मंडल अध्यक्ष तरुण पाण्डे, उपाध्यक्ष कुलकेश्वर पाण्डे, महामंत्री विषम ठाकुर, जीवन जोशी, ओमप्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र कश्यप, मंगलू कश्यप, अशोक ठाकुर, प्रीतम देवांगन, जितेंद्र यादव, रेणुधर बघेल, इसराम बघेल, इशोराम बाज, अनाम यादव, भगत देवांगन, सामनाथ, जयदेव बघेल, उमा पटेल, श्रीराम कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply