रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

9 सितम्बर 2026, कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में वर्ष 2015 में हुई नक्सली मुठभेड़ से जुड़े मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोरर थाना क्षेत्र में सर्चिंग पार्टी पर नक्सलियों द्वारा किए गए हमले के मामले में ADJ कोर्ट ने नक्सली प्रभाकर और उसकी पत्नी राजे कांगे को 7-7 साल के कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, मामले में शामिल तीन अन्य नक्सलियों को अदालत ने 5-5 साल के कारावास की सजा दी है।

अदालत के इस फैसले को नक्सल मामलों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मामला वर्ष 2015 का है। कोरर थाना क्षेत्र में पुलिस की सर्चिंग पार्टी इलाके में अभियान पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की टीम को निशाना बनाते हुए हमला किया था।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। जांच के दौरान प्रभाकर, उसकी पत्नी राजे कांगे समेत अन्य नक्सलियों की भूमिका सामने आई थी।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply