रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

9 सितम्बर 2026, महासमुंद। खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी एनओसी के मामले में महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष अग्रवाल के मकान से 81 लाख रुपये की नकदी जब्त की है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर की। तलाशी के दौरान पुलिस को 500 रुपये के नोटों की 162 गड्डियां मिलीं। इन गड्डियों में कुल 16,200 नोट पाए गए, जिनकी कुल कीमत 81 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, यह मामला खैर लकड़ी के अवैध परिवहन के लिए एनटीपीएस (NTPS)

एनओसी में कूटरचना कर उसका वास्तविक दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल करने और धोखाधड़ी से जुड़ा है। मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा के आवेदन पर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 172/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस और भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply