रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

सोलह श्रृंगार में सजी महिलाओं ने बिखेरी छटा, खेल, गायन, नृत्य और नाटक प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा

12 सितम्बर 2026, शक्ति / सतनामी समाज की महिलाओं द्वारा आईटीआई चौक स्थित होटल टॉप एंड टाउन कोरबा में सावन हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ महोत्सव में हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक संस्कृति, आपसी प्रेम और सौहार्द की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गुरु घासीदास जी की आरती के साथ की गई।

इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक, मनोरंजक एवं प्रतियोगितात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सावन हरियाली तीज के अवसर पर सोलह श्रृंगार से सजी महिलाओं की सुंदरता देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम में पहुंचने वाली सभी महिलाओं का आयोजकों द्वारा फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया गया।


महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेल, गायन, नृत्य एवं नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में खासा उत्साह भर दिया। वहीं विभिन्न मनोरंजक खेलों में महिलाओं ने जमकर आनंद लिया और एक-दूसरे का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को आयोजकों की ओर से रिटर्न गिफ्ट प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रतिभागी महिलाओं को सिर पर महारानी का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से महिलाओं में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।

महोत्सव के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं और सावन हरियाली तीज की परंपरा एवं संस्कृति को उत्साहपूर्वक मनाया। आयोजन में महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम यादगार बन गया।

कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से रुतिमा कुर्रे (रीना), लक्ष्मी कामले, अंजु रत्नाकर, शशि घृतलहरे, राजकुमारी डहरिया, ललिता कोसले, सुलोचना बघेल, संध्या बंजारे एवं कुसुम भारद्वाज द्वारा किया गया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply