रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

12 सितंबर 2026, चित्रकोट। ग्राम पंचायत चित्रकोट के लामडागुड़ा स्थित शहीद गुंडाधुर वनवासी बालक छात्रावास आश्रम में विधायक विनायक गोयल ने पहुंचकर छात्रावास में निवासरत बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचियों, सपनों और भविष्य की योजनाओं को लेकर खुलकर संवाद किया।



विधायक गोयल ने बच्चों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के साथ संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन, शिक्षा और अवसर मिलने पर ये बच्चे अपने परिवार, क्षेत्र और समाज का नाम रोशन कर सकते हैं।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।



वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा, संस्कार और बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की गई।



कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान के अंतर्गत आश्रम परिसर में फलदार पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ बच्चों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply