रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

बच्चों के पोषण से युवाओं के करियर तक बढ़ाया कदम
नारायणपुर, 12 सितंबर 2026। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सिंगोड़ीतरई में आज बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और युवाओं के भविष्य को लेकर तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। इन पहलों का उद्देश्य जिले के बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के साथ-साथ अध्ययनरत विद्यार्थियों और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक अवसर प्रदान करना है।

कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को पौष्टिक लड्डू का वितरण किया गया। इसके साथ ही जिले के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में गैर-आवासीय अध्ययनरत बच्चों के लिए नाश्ता वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इससे स्कूल आने वाले बच्चों को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

इसी अवसर पर युवाओं के करियर निर्माण की दिशा में एक और बड़ी पहल करते हुए निःशुल्क पीएससी कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जिले के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और अध्ययन का बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, नारायणपुर के जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

यह पहल बच्चों के पोषण और युवाओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण साबित होने की उम्मीद है।
