रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

14 सितम्बर 2026, बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक शेख इस्माईल के साथ कथित रूप से लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से मारपीट के बाद उसकी मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लाठी और डंडा जब्त करने की बात कही गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

  पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को मृतक की मां ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनका 19 वर्षीय बेटा शेख इस्माईल 7 सितंबर की रात करीब 9 बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रात करीब एक बजे उन्हें सूचना मिली कि ग्राम लोखण्डी के कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और लाठी-डंडों से मारपीट की है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply