रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

14 सितम्बर 2026, कांकेर | कोरर में नशे के खिलाफ ‘उजियारा’ अभियान के तहत कोरर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
किशनपुरी स्कूल के पास ALPRAZOLAM की ALZOMAC-0.5 की 1410 नशीली टेबलेट (183 ग्राम, कीमत ₹25,500) के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार। 2 मोबाइल और ₹6 हजार नकद भी जब्त।
गिरफ्तार आरोपी – शेख शादाब खान उर्फ सद्दू, हिमांशु साहू, वसीम खान और शेख सादिक अनस।
सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।