रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

सेवा सेतु ने आसान की सरकारी सेवाओं की राह, जोयल मोडियम को मिला जाति प्रमाण-पत्र

बीजापुर, 19 सितम्बर 2026। जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा संचालित सेवा सेतु के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। डिजिटल व्यवस्था के जरिए प्रमाण-पत्रों और अन्य आवश्यक सेवाओं की प्रक्रिया सुगम होने से ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर लगाने और अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है।

इसी क्रम में मुरदण्डा, विकासखंड उसूर निवासी जोयल मोडियम, पिता हिरमा मोडियम को सेवा सेतु के माध्यम से जाति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। उनका जाति प्रमाण-पत्र क्रमांक 0704012618014554 है। सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से पूरी होने के बाद उन्हें आवश्यक प्रमाण-पत्र आसानी से प्राप्त हुआ।

प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने में सेवा सेतु मैनेजर शंकर मोडियम की भूमिका रही। डिजिटल माध्यम से प्रक्रिया पूरी होने से हितग्राही को समय की बचत के साथ शासकीय सेवा का लाभ सहज रूप से मिल सका।

जिला प्रशासन की डिजिटल पहल के तहत सेवा सेतु केन्द्रों के माध्यम से जाति, आय, निवास, विवाह पंजीयन सहित विभिन्न शासकीय सेवाएं नागरिकों तक पहुंचाई जा रही हैं। विशेषकर दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यह व्यवस्था नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। इससे डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ने के साथ ही शासन की सेवाएं सरल, पारदर्शी और नागरिकों के और करीब पहुंच रही हैं।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply