रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

बालाजी वार्ड में गणेश जी के दर्शन कर संतोष बाफना ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

19 सितम्बर 2026, जगदलपुर। सर्वोत्तम हॉल के निकट बालाजी वार्ड में विराजमान भगवान श्री गणेश जी के दर्शन कर संतोष बाफना ने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और उपस्थित श्रद्धालुजनों से भेंट कर उन्हें गणेश चतुर्थी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



गणेश उत्सव को लेकर बालाजी वार्ड में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। संतोष बाफना ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।



इस दौरान वी. दंतेश्वर राव, एम. कृष्णा नायडू, के. यशवर्धन राव, एम. दिगंबर राव, एल. अनिल राव, वी. प्रतीक राव, के. सुब्बा राव, बी. उमा शंकर, रवि नायडू, वी. सूर्यकांता नायडू, एस. नौकळम्मा, पी. विजयलक्ष्मी, वी. विजयलक्ष्मी, एल. अंजू राव, एम. सरस्वती, उषा नायडू, हरिका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply