रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

20 सितम्बर 2026, जगदलपुर। जगदलपुर के कोतवाली थाना के सामने रविवार रात करीब 7:50 बजे नगर पालिका के मजदूरों के काम करने का मामला सामने आया है। रात के समय चल रहे इस कार्य को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर नगर पालिका के कर्मचारियों या मजदूरों को इस समय काम करने की अनुमति किस स्तर से दी गई है? उनकी सेफ्टी के लिए क्या दिया गया है? छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मजदूर लाये गए हैं, मजदूरो का कहना हैm


स्थानीय लोगों के मुताबिक, सामान्य तौर पर नगर पालिका के कई कार्य दिन के समय किए जाते हैं, लेकिन रात में काम किए जाने से संबंधित अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। लोगों का कहना है कि यदि किसी विशेष परिस्थिति में रात के समय कार्य कराया जा रहा है, तो क्या इसके लिए संबंधित अधिकारियों से अनुमति ली गई है?


मामले में यह भी सवाल उठ रहा है कि रात में मजदूरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है या नहीं। वहीं, कार्य किस आदेश के तहत और किस अधिकारी की निगरानी में कराया जा रहा है, इसकी जानकारी भी सामने आना बाकी है।


अब देखने वाली बात होगी कि नगर पालिका प्रशासन इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देता है और क्या रात में कार्य कराने के लिए कोई निर्धारित अनुमति या आदेश जारी किया गया है।

इस खबर को प्रेषित करने के बाद आधिकारिक बयान के बाद और भी खबर प्रेषित किया जाएगा ।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply