रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर , 24 सितंबर 2026 / सेवा संकल्प अभियान के तहत नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय, जगदलपुर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया।जिसमें निर्णायक के रूप में किरण साहू, सहायक प्राध्यापक,डॉ नरेंद्र कुमार ध्रुव,अतिथि व्याख्याता, अनुसुईया चंद्रवंशी अतिथि व्याख्याता ने विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता का निरीक्षण कर अहम भूमिका निभाई।

रंगोली में – सुजय जोगी एवं ख्याति पंड्या प्रथम स्थान,डिम्पल सेठिया एवं पल्लवी बघेल द्वितीय स्थान, लावण्या दास एवं प्रियांशी ठाकुर तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में – ऋचा पाल प्रथम स्थान, नितेश सरकार द्वितीय स्थान तथा निशा नागवंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय की संरक्षिका एवं प्राचार्या डॉ रंजना नाथ जी के मार्गदर्शन में , विनोद कुमार सुधाकर के कार्यभार में यह आयोजन सम्पन्न हुआ। जिओ टैग फोटोग्राफी अजीन जे. थॉमस जी ने लिया जो इस कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण कड़ी भी है।