रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
बीजापुर, 24 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिले में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छ एवं सुंदर बीजापुर के निर्माण का संदेश दिया।

श्रमदान के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता निभाई। लोगों ने आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई करते हुए कचरे का एकत्रीकरण एवं उचित निस्तारण किया।
इस दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया गया। अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक बने स्वच्छता के सहभागी कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।

सभी ने श्रमदान में शामिल होकर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस श्रमदान कार्यक्रम ने जनभागीदारी, सेवा भावना और स्वच्छता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत किया।
जिलेवासियों से भी अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।