
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हुई जलमग्न, शासन-प्रशासन ने फेरा मुंह पार्षद लोकेश बने सहारा -शंकर राव
जगदलपुर -27/9/2026 / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव शंकर राव ने इंद्रावती नदी में आई बाढ़ के बाद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के जलमग्न होने के बाद प्रशासन की बेरुखी पर कड़ी नाराजगी जताई है,राव ने कहा है कि यूं तो छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ट्रिपल इंजन का दंभ भरती है परंतु उसकी ट्रिपल इंजन की कलई को इंद्रावती नदी में आई बाढ़ ने खोल कर रख दी है जहां शहर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकार के द्वारा निर्मित सरकारी कालोनी तक मदद नहीं पहुंचा पाई तो अन्य क्षेत्रों की क्या स्थिति होगी आप भली-भांति समझ सकते हैं।
पिछले तीन दिनों से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पूरी तरह से जलमग्न है जहां लगभग 6-6 फिट तक पानी चढ़ गया है, सैकड़ों परिवार फंसे हुए हैं परंतु ना शासन ना प्रशासन ना कोई आपदा प्रबंधन हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी की सुध लेने पहुंचा,राहत सामग्री तक भी प्रशासन हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी तक पहुंचाने में विफल साबित हुआ है।
शंकर राव ने कहा वहीं स्थानीय पार्षद लोकेश चौधरी ने एक जनप्रतिनिधि होने की भूमिका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते नजर आए जब जिला प्रशासन और भाजपा सरकार ने हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी से मुंह फेरा पार्षद लोकेश चौधरी ने हिम्मत नहीं हारी और यथासंभव वार्डवासियों तक राहत सामग्री पहुंचाई।
शंकर राव ने भाजपा सरकार के साथ साथ जिला प्रशासन को आपदा इस इस तरह की असंवेदनशीलता के लिए दोषी ठहराते हुए स्पष्ट कहा है कि इस लापरवाही, असंवेदनशीलता और नाकामी का बदला हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहवासी भविष्य में अवश्य लेंगे।
शंकर राव प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस