
राहत-सुविधाओं के लिए तरस रहे ग्रामीण
जगदलपुर/आसना, 27 सितम्बर 2026। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश और चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से आसना क्षेत्र के छेड़पगुड़ा में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
देखें वीडियो 👆
ग्रामीणों को आवागमन, भोजन, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के चलते गांव के आसपास जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है।

कई स्थानों पर रास्तों पर पानी आने से आवागमन प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, बाढ़ और बारिश से उत्पन्न संकट के बीच शासन-प्रशासन की ओर से उन्हें अपेक्षित सुविधाएं और राहत नहीं मिल पा रही हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत एवं बचाव व्यवस्था मजबूत करने, प्रभावित परिवारों तक जरूरी सामग्री पहुंचाने, सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
लगातार बारिश के बीच ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। अब लोगों की नजर प्रशासन की राहत और बचाव व्यवस्था पर है। क्यों कि आवागमन का मार्ग बंद है।