कुंरदी के सुलियागुड़ा में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ हुई सनातन धर्म में वापसी

29 सितम्बर 2026, जगदलपुर। जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंरदी के सुलियागुड़ा पारा में आज कचरा पाटी परगना माहरा समाज के नेतृत्व में एक परिवार के छह सदस्यों ने बाइस वर्षों से अपनाए ईसाई धर्म को छोड़कर पुनः अपनी पारंपरिक संस्कृति,रीति रिवाज और सामाजिक परंपराओं से पुनः जुड़ने की इच्छा के साथ सनातन धर्म अपनाया।

गांव की पारंपरिक रीति रिवाज एवं विधि विधान के अनुसार नाइक,पाइक एवं माहरा समाज के समाज प्रमुखों तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में रुक्मणी कश्यप,बुदरी कश्यप,बाबूलाल कश्यप,राजमनी कश्यप,राममूर्ति कश्यप एवं अमन कश्यप ने सनातन धर्म स्वीकार किया।

धनुर्जय बघेल ने कहा कि बाइस वर्षों बाद परिवार का अपनी मूल सनातन परंपरा और संस्कृति से पुनः जुड़ना स्वागतयोग्य है। यह परिवार का स्वेच्छा से लिया गया निर्णय है। समाज उनकी परंपरा और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने की भावना का सम्मान करता है।

कार्यक्रम में कचरा पाटी परगना माहरा समाज अध्यक्ष धनुर्जय बघेल एवं संरक्षक प्रेम चालकी, नाइक पाइक सहित समाज प्रमुख और ग्रामीण उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply