शासन से प्रभावित परिवारों को आवास देने, ऋण माफ़ी की मांग की

29 सितम्बर 2026, जगदलपुर / पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन बाढ़ की विभीषिका से रूबरू होते प्रभावित गावों में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने शासन से प्रभावित परिवारों को आवास देने, ऋण माफ़ी आदि की मांग की है।

मंगलवार को बाढ़ प्रभावित गांव नदी बोड़ना, भेजापदर व रामपाल अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने हालात का जायजा लिया.उन्होंने ग्रामीणों को राहत सामग्री प्रदान की, उन्होंने शासन- प्रशासन से मांग भी की. इस दौरान उनके साथ हेमू उपाध्याय, सुरेंद्र झा, गौरनाथ नाग, लैखन बघेल, बुधसन नाग, घनश्याम महापात्र आदि मौजूद रहे।

यह रही मांगे पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस इस वक़्त प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है, उन्होंने शासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को तत्काल आवास योजना का लाभ देते आवास उपलब्ध कराया जाए।

साथ ही ऋण माफ किया जाए और खेती – किसानी के समस्त लाभ व सुविधाएं प्रदान की जाएं ताकि प्रभावित परिवारों का जीविकोपार्जन हो सके। नुकसान की भरपाई के लिए सर्वेक्षण और शासन द्वारा निर्धारित रकम का वितरण जल्द से जल्द करने की मांग भी पूर्व विधायक ने की है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply