जगदलपुर,01 अक्टूबर 2026/ कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने गुरुवार को बस्तर जिले के जगदलपुर तहसील अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम भेजापदर का जायजा लिया और ग्रामीणों के मकान क्षति को करीब से देखा तथा स्थानीय पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने प्रभावित परिवारों से भेंटकर राहत कार्य की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही शुद्ध पेयजल का उपयोग करने तथा स्वच्छता एवं साफ़ सफाई के प्रति सजगता बरतने की समझाईश दी।

कमिश्नर ने गांव के स्कूल या ग्राम पंचायत भवन में कैंप कार्यालय लगाकर नियमित तौर पर प्रभावित परिवारों से भेंटकर प्रकरण तैयार करने, दस्तावेज तैयार करने सहित उन्हें जरूरत के अनुरूप सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।उन्होंने उचित मूल्य दुकान से प्रभावित परिवारों को दो माह का खाद्यान्न एक साथ उपलब्ध करवाने कहा ।

कमिश्नर ने पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के प्रभावितों को घरेलू उपयोग के बर्तन, कपड़े, राशन सामग्री आदि की सहायता देने के निर्देश एनएमडीसी के अधिकारियों को दिए और प्रभावित क्षेत्रों में मलबा एवं मिट्टी हटाने के लिए जेसीबी मशीन सुलभ करवाने के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान तहसीलदार राहुल गुप्ता, नायब तहसीलदार लखीधर पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply