
जगदलपुर के पुराने प्रसिद्ध भूतहा तालाब को भी तत्काल निर्णय लेकर किया गया स्वच्छ
जगदलपुर, 03 अक्टूबर 2026।
इंद्रावती नदी में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की रक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्वी मंडल द्वारा लालबाग स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाढ़ के बाद जमा हुए कचरे, कीचड़ एवं गंदगी की सफाई कर श्रमदान किया तथा स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
स्वच्छता अभियान के दौरान भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने लालबाग क्षेत्र स्थित जगदलपुर के पुराने भूतहा तालाब में भी फैली गंदगी को देखकर तत्काल उसकी सफाई का निर्णय लिया। उनके आह्वान पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तत्काल तालाब की सफाई में जुट गए और श्रमदान करते हुए वहां जमा कचरे एवं गंदगी को हटाने का कार्य शुरू किया।
अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के साथ साथ प्रभावित क्षेत्रों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाना भी हमारी जिम्मेदारी है। स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य की रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसी संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता लगातार प्रभावित क्षेत्रों में श्रमदान कर रहे हैं।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि बाढ़ के बाद प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता आवश्यक है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राहत कार्यों के साथ साथ स्वच्छता एवं जनजागरूकता के कार्यों में भी निरंतर जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपना दायित्व मानकर समाज के बीच कार्य कर रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जनसेवा के ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
भाजयुमो पूर्वी मंडल अध्यक्ष रमेश नायडू ने कहा कि बाढ़ के बाद प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा भावना के साथ लगातार मैदान में जुटे हैं और आने वाले दिनों में भी स्वच्छता एवं जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
स्वच्छता अभियान में वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत पांडे,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव,भाजपा उपाध्यक्ष मीना साहू,गीता नाग,भाजपा महामंत्री दिगंबर राव,संतोष बाजपयी,भाजपा मंत्री राजा यादव,योगेश मिश्रा, पार्षद नीलम यादव,पार्षद गिरिजा गुप्ता,जयराम दास,रोशन झा,रेखा सिंग,रामनरेश पांडे,डी.के परासर,हीरमन कुक्कुडे,कौशल्या यादव,शंकर राव,विकास पात्रों,कृष्णा निषाद,जागेश्वर गुप्ता,अरुणेंद्र शुक्ला,प्रति कौर, युवा मोर्चा पूर्वी मंडल के महामंत्री शुभम बघेल राज पांडे, विक्रांत कुमार नाग,रोहित ठाकुर ,उत्तम कुमार साहू ,गुलाम अशरफ,उत्तम साहू,रोहन सेठिया ,दीपक बेसरा,आर्यन सिंग ,धीरेंद्र पानी, कृष्णा निषाद,प्राचीन तिवारी,तमिश नायडू, सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से श्रमदान किया।