4 अक्टूबर 2026, जगदलपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम दंतेश्वरी मंदिर के सामने स्थित छोटे हनुमान मंदिर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व शंकर लाल गुप्ता ने किया।मिलन कार्यक्रम में संगठन से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आपसी समन्वय से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में विशेष संपर्क प्रमुख योगेंद्र कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी, जिला संयोजक विष्णु ठाकुर, नगर सुरक्षा प्रमुख अनिल सिसोदिया और वार्ड संयोजक सौरभ साहनी मौजूद रहे। इसके अलावा सिद्धार्थ गांगुली, शिव सेन, अमित नाग, शुभम नाग और लोचन सोनी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

आयोजकों के मुताबिक, साप्ताहिक मिलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बीच नियमित संपर्क और संगठनात्मक समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया जाता है।

कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुआ।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply