बुजुर्ग कारीगरों को ₹50 हजार की मदद, बकरे और रोजाना नाश्ते की भी व्यवस्था

जगदलपुर, 7 अक्टूबर 2026। बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक रथ निर्माण में जुटे कारीगरों के बीच पहुंचकर कुमार जयदेव ने उनकी समस्याएं सुनीं। कारीगरों ने बताया कि व्यवस्था मिल रही है, लेकिन महंगाई के दौर में रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर कुछ परेशानी है। यह सुनकर जयदेव ने तत्काल 50 हजार रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा की। साथ ही दशहरा की परंपरा के अनुसार बकरे की व्यवस्था करने और कारीगरों के लिए रोज सुबह गर्म नाश्ते की व्यवस्था कराने की बात कही।

‘आप मजदूर नहीं, मेरे परिवार हैं’कारीगरों से संवाद के दौरान कुमार जयदेव ने कहा कि वे यहां मजदूरी करने नहीं, बल्कि माई दंतेश्वरी की सेवा करने आए हैं। उन्होंने कारीगरों से कहा कि वे खुद को अकेला न समझें। उनका सम्मान और सुविधा सुनिश्चित करना समाज की जिम्मेदारी है। कुमार जयदेव कों अपने बीच पाकर भावुक हुए रथ निर्माण प्रमुख सहित अन्यकारीगर उन्होंने कहा कि ये कारीगर अपने साथ घर से औजार और कई जरूरी संसाधन लेकर आते हैं।

यहां तक कि रस्सी और रथ निर्माण में उपयोग होने वाली कई चीजें भी वे स्वयं तैयार करते हैं। ऐसे में उनकी सेवा को केवल मेहनत या मजदूरी के रूप में देखना बस्तर की परंपरा की भावना को छोटा करना होगा।रथ निर्माण दल के मुखिया मोतीराम नाग, झारउमरगांव ने बताया कि झारउमरगांव और बेड़ाउमरगांव के ग्रामीण पीढ़ियों से बस्तर दशहरा के लिए रथ निर्माण करने जगदलपुर आते हैं। उनके दादा-परदादा भी इसी सेवा में जुटते रहे और अब यह जिम्मेदारी उनकी पीढ़ी निभा रही है।कारीगरों का कहना है कि वे किसी विशेष मांग को लेकर यहां नहीं आते। उनके लिए यह माई की सेवा और पूर्वजों से मिली जिम्मेदारी है।

बदलते समय में जब व्यवस्थाओं और खर्चों की जरूरत बढ़ी है, तब समाज और जनप्रतिनिधियों की ओर से मिलने वाला सहयोग उनके लिए सम्मान के साथ मनोबल भी बढ़ाता है।

इस अवसर पर सिकन्दर ठाकुर रथ निर्माण के प्रमुख दलपति जगन्नाथ मंदिर के पुजारी शुभा्शु पाढी, मावली मंदिर के पुजारी अनिल ठाकुर माड़पाल के पुजारी भानुप्रतापप माडपालके ही। पुजारी, गुपतेश ठाकुर , योगेश ठाकुर , पीताम्बर ठाकुर , मुरली सिंह, देवेंद्र राठौर, प्रकाश रावल , विक्रम ठाकुर , मनोज जंगम, विवेक जैन , निखिल दास , धीरज मेहरा सहित अन्य रथ निर्माण कार्य में लगे कारीगर उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply