
9 अक्टूबर 2026, जगदलपुर / मानव सेवा ही परमेश्वर सेवा है, जरूरतमंदों की सहायता ही सच्चा पुरुषार्थ है। इस प्रेरणादायक संदेश को चरितार्थ करते हुए हायर सेकेंडरी स्कूल भगत सिंह ने बाढ़ प्रभावित छात्र-छात्राओं की मदद के लिए सराहनीय पहल की।

विद्यालय की प्राचार्य विनीता बेंजामिन के कुशल निर्देशन में दिनांक 6 सितंबर 2026 को बाढ़ पीड़ित विद्यार्थियों को स्कूल बैग, यूनिफॉर्म, कॉपी, पुस्तकें और पेन वितरित किए गए। यह सहायता जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल के हाथों प्रदान की गई।

बाढ़ की विभीषिका में अपना शैक्षणिक सामान और जरूरी वस्तुएं गंवा चुके विद्यार्थियों के लिए यह पहल काफी मददगार साबित हुई।

इनमें डोंगाघाट, आमागुड़ा, बासमुंडा, पथरागुड़ा, चिमनी भट्टी और कुम्हड़ाकोट सहित प्रभावित क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं शामिल थे।विद्यालय द्वारा यह सहायता पुअर बॉयज फंड की राशि से की गई। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विद्यालय की इस पहल ने यह संदेश दिया कि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों का साथ देना ही सच्ची मानवता और सेवा भावना है।