गोलावंड में 6 महिलाओं का सम्मान, वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रदान किए सम्मान पत्र

गोलावंड, 9 अक्टूबर 2026। आंगनवाड़ी केंद्र स्कूलपारा, गोलावंड में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में जनसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली छह महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन सहायिका शामिल रहीं।

कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने सभी महिलाओं को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके सेवाभाव और कार्यों की सराहना की। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न सेवाओं का लाभ पहुंचाने में इन महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही उन्हें इसी समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन सहायिकाएं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य, पोषण तथा अन्य जरूरी सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में उनके कार्यों को सम्मानित करना उनके योगदान को पहचान देने की दिशा में एक पहल है।

कार्यक्रम में सम्मानित महिलाओं के सेवाभाव और समर्पण को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया गया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply