13 अक्टूबर 2026, जगदलपुर!आज तोकापाल विकासखंड के ग्राम पंचायत करंजी में क्षेत्रीय विधायक विनायक गोयल के करकमलों से 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले महतारी सदन भवन का विधिवत भूमिपूजन किया गया।महतारी सदन भवन का निर्माण ग्रामीण महिलाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस भवन के निर्माण से महिलाओं को विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

इस अवसर पर शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुम्हरावंड द्वारा संचालित जैविक खेती मॉडल का भी निरीक्षण किया गया। यह गतिविधि ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव एवं ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना के अंतर्गत कृषि विद्यार्थियों द्वारा शैक्षणिक उद्देश्य से की गई। इस दौरान जैविक खेती की पद्धतियों तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार और ग्रामीण उद्यमिता की संभावनाओं को समझने पर जोर दिया गया।

विधायक विनायक गोयल जी ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने, महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कृषि क्षेत्र में आधुनिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में ऐसे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।ग्राम पंचायत करंजी में महतारी सदन भवन का भूमिपूजन क्षेत्र के विकास और ग्रामीण सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आने वाले समय में स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी, जिला पंचायत सदस्य पदमनी कश्यप , जनपद अध्यक्ष रामबती भण्डारी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी , मण्डल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप, सरपंच लछनी बघेल , जिला मंत्री कमल ठाकुर , मिठकु राम बघेल मुन्ना कश्यप , मेघराज ठाकुर , चम्पा कश्यप गंगा राम , विनोद कश्यप , युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शिव सुर्यवंशी , चन्द्रकान्ता भण्डारी , नेहांशु सिंह , धरम कश्यप , एवं अन्य जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply