जगदलपुर, 16 अक्टूबर 2026। शासकीय दंतेश्वरी पी.जी. महिला महाविद्यालय, जगदलपुर के निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) द्वारा शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में विशेष मतदाता पंजीकरण एवं जागरूकता शिविर–2026 का आयोजन किया गया। शिविर में 120 से अधिक छात्राओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में ELC Coordinator एवं नोडल अधिकारी भुवनेश्वर कुमार ने शिविर के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए प्रथम बार मतदाता बनने वाली छात्राओं को जागरूक करने, पात्र छात्राओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने तथा मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. श्यामाचरण ने कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जागरूक मतदाता लोकतंत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अमित सोनी ने मतदाता सूची में नाम की जाँच, नए मतदाता पंजीकरण तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्रदान की। वहीं NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रिंसी दुग्गा ने स्क्रीन के माध्यम से प्रपत्र-6 (Form 6) भरने की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया, जिससे छात्राओं को नए मतदाता के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया समझने में सहायता मिली।अंत में जागरूकत मतदाता का शपथ लिया गया ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य युवा मतदाताओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का संदेश “पहले स्वयं जागरूक बनें, फिर दूसरों को जागरूक करें” रहा।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply