
23 अक्टूबर 2026, भानुप्रतापपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम बोगर में नर्सरी के पास नदी में करीब 7 माह का भ्रूण मिलने से पूरे इलाके में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने नदी में भ्रूण को देखकर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह अवैध गर्भपात का मामला लग रहा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
अब पुलिस ये पता लगा रही है कि –
1. भ्रूण किसका है?
2. क्या किसी निजी क्लीनिक में अवैध रूप से गर्भपात कराया गया?
3. भ्रूण को नदी में किसने फेंका?
आसपास के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।