चिरमिरी, 25 अक्टूबर 2026 / जिले के चिरमिरी में मंदिर दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए, जब उनकी जायलो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग महिला को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply