
25 अक्टूबर 2026, रायपुर। राजधानी के पास पटेवा स्थित एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र के बाल काटने का मामला सामने आया है।
छात्र के परिजनों की शिकायत और शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर गोबरा नवापारा पुलिस ने स्कूल की प्राचार्य पल्लवी मरार के खिलाफ किशोर न्याय (बालकों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 75 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।