जनकल्याणकारी योजनाओं की होगी समीक्षा

जगदलपुर, 28 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर आदिवासी कल्याण आर. हेमंत कुमार छत्तीसगढ़ प्रवास के तहत बस्तर जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं। उनका यह भ्रमण बस्तर संभाग सहित अन्य क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के अधिकारों, संवैधानिक संरक्षण तथा धरातल पर संचालित विकास कार्यक्रमों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने का उद्देश्य है।

इस महत्वपूर्ण प्रवास के तहत जगदलपुर स्थित कलेक्टर परिसर के ‘आस्था हॉल’ में 29 अक्टूबर को शाम 4 बजे समीक्षा बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में जिला प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक कृषि व उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग, आजीविका कॉलेज के सहायक संचालक तथा जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक अपने-अपने विभागों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहेंगे।

समीक्षा बैठक के अलावा विशेष मॉनिटर बस्तर और लोहंडीगुड़ा विकासखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे। इस दौरान वे वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सामुदायिक अधिकारों की प्रगति, लघु वनोपज के संग्रहण व मूल्य संवर्धन, महिला स्व-सहायता समूहों के कार्यों और स्थानीय आजीविका से जुड़ी पहलों की मैदानी स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लेंगे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply