
3 नवंबर 2026, रायपुर। राजनांदगांव जिले का छोटा सा गांव खैरा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि के लिए चर्चा में है।
महज 889 की आबादी वाले इस गांव के सभी 141 घरों की छतों पर पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए हैं।
सरकारी विवरण के अनुसार खैरा देश का पहला ऐसा गांव बन गया है, जहां इस योजना के तहत शत-प्रतिशत घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य पूरा किया गया है।
इस उपलब्धि से गांव न सिर्फ बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बना है, बल्कि पूरे देश के लिए एक मॉडल के रूप में सामने आया है।