3 नवंबर 2026, सूरजपुर। जिले में जंगली हाथियों का आतंक फिर जानलेवा साबित हुआ है। लटोरी और आसपास के वनांचल क्षेत्रों में विचरण कर रहे कबरा हाथी ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला।घटना रविवार शाम सूरजपुर और सरगुजा जिले की सीमा से लगे कल्याणपुर-अखोरा मार्ग की है।

चाचा और भतीजा बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक उनका सामना हाथी से हो गया। हाथी ने चाचा पर हमला कर उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। भतीजे ने सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई।

इसी दौरान हाथी ने एक अन्य ग्रामीण पर भी हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply