विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बाल संरक्षण कानूनों और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

जगदलपुर, 03 नवम्बर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, माड़पाल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं को बच्चों के अधिकारों, संरक्षण एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO Act) के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों को लैंगिक अपराधों की पहचान, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा ऐसी किसी घटना की स्थिति में शिकायत करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त साइबर सुरक्षा, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम एवं मोटरयान अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव प्रकाश त्रिपाठी एवं जिला न्यायाधीश उदयलक्ष्मी सिंह परमार उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्य गीता मोहनते सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply