सांसद के मीडिया प्रतिनिधि के रवैये से दर्जनों पत्रकारों में नाराजगी

👉 सालभर राजनीतिक खबरों को जगह देने वाले पत्रकारों को साल में दो बार मिलने वाले 5 से 10 हजार रुपये के विज्ञापन भुगतान के लिए भी लगाने पड़ रहे चक्कर,

सांसद बंगले तक पहुंची नाराजगी की आहट

जगदलपुर, 9 नवंबर 2026/ सालभर राजनीतिक गतिविधियों, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों और उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रकाशित करने वाले पत्रकारों को जब अपने छोटे-छोटे विज्ञापन बिलों के भुगतान के लिए महीनों इंतजार करना पड़े, तो नाराजगी स्वाभाविक है। बस्तर में इन दिनों कुछ ऐसा ही मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

👉 सूत्रों के मुताबिक, वर्ष में दो बार मीडिया प्रतिनिधियों को विज्ञापन भुगतान की प्रक्रिया होती है। इसके बावजूद 5 से 10 हजार रुपये तक के विज्ञापन बिलों का भुगतान नहीं होने से दर्जनों पत्रकारों में नाराजगी बताई जा रही है। चर्चा है कि इस नाराजगी का केंद्र सांसद के मीडिया प्रतिनिधि का कथित कार्यशैली और भुगतान को लेकर अपनाया जा रहा रवैया है।

📢 4 लाख से अधिक की राशि जारी होने के बावजूद भुगतान पर सवाल!सूत्रों के हवाले से खबर है कि पत्रकारों के लंबित विज्ञापन बिलों के भुगतान के लिए 4 लाख रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध कराई गई थी। इसके बावजूद कई पत्रकारों को अब तक भुगतान नहीं मिलने की बात सामने आ रही है।

🛑 ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब भुगतान के लिए राशि उपलब्ध थी, तो संबंधित पत्रकारों के बिलों का निपटारा क्यों नहीं हुआ?

👉 सांसद बंगले पहुंचे पत्रकार, नहीं हो सकी मुलाकातबीती शाम दर्जनों पत्रकार अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए शहर स्थित सांसद बंगले पहुंचे।

📢 सूत्रों के अनुसार, पत्रकार प्रतीकात्मक रूप से मिठाई और लिफाफा लेकर पहुंचे थे, लेकिन उनकी मुलाकात न तो सांसद से हो सकी और न ही मीडिया प्रतिनिधि से।चर्चा है कि एक-दो दिनों में पत्रकार दल सांसद से दोबारा मुलाकात कर मीडिया प्रतिनिधि की कार्यशैली की शिकायत, उन्हें प्रभार से हटाने और लंबित विज्ञापन बिलों का शीघ्र भुगतान कराने सहित अन्य मांगें रख सकते हैं।

🚨 फिलहाल यह मामला पत्रकारों के बीच चर्चा में है। अब देखना होगा कि सांसद इस नाराजगी को कितनी गंभीरता से लेते हैं और लंबित भुगतानों को लेकर क्या कदम उठाते हैं।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply