
जिला-बस्तर, जगदलपुर दिनांक – 11.11.2026
📌 ध्यान भटकाकर दुकानों में चोरी करने वाले हैं गिरोह के सदस्य
📌 गिरोह के सभी सदस्य चोरी के अलग अलग कार्य को देते हैं अंजाम
📌 गिरोह में महिलाओं एवं बच्चों से कराया जाता है चोरी
📌 गिरोह के पुरूषों द्वारा चोरी किए गए माल को छुपाने तथा खपाने का किया जाता है काम
📌 ज्वेलरी शॉप में सोने की को चोरी करने वाले 05 आरोपियों तथा एक विधि से संघर्षरत बालिका पर की गई कार्यवाही
📌 05 आरोपियों से चोरी किए गए कुल 765.7 ग्राम सोने के विभिन्न् आभूषणों को किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 07.11.2026 शाम करीबन 16.30 बजे के महिलाओं का संगठित गिरोह एक साथ होकर ज्वेलरी दुकान में भीड़ लगाकर ज्वेलरी दुकान वालों का ध्यान भटकाकर बड़ी ही चालाकी से दराज़ मे रखे सोने के आभूषण से भरे प्लास्टिक के बॉक्स को चोरी करने वाले गिरोह पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 07.11.2026 को शाम करीबन 16.30 बजे संजय मार्केट स्थित मोती ज्वेलर्स में चोरी करने वाले महिलाओं का एक गिरोह झुण्ड में प्रवेश कर त्योहार का भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए तथा ज्वैलरी दुकान वालों का ध्यान भटकाया। उनके दराज़ में रखे सोने के आभूषण से भरे प्लास्टिक के बॉक्स को चोरी कर ले गए कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक आंशिका जैन के पर्यवेक्षण थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
प्रार्थीया ने थाना कोतवाली जगदलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 07.11.2026 को शाम करीबन 16.30 बजे यह अपने ज्वेलरी शॉप में आभूषण बेच रही थी त्योहार के कारण दुकान में भीड़ थी तभी कुछ महिलाओं का ज्यादा हो गई थी जिसके बाद शाम करीबन 07.30 बजे यह सोने के टॉप्स वाला बॉक्स को ढूंढी जो नहीं मिला।
अपने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को देखी तब पता चला कि करीबन 16.30 बजे 05-07 महिलाओं एवं बच्चों का समूह दूकान में आए थे और उनमें से एक महिला द्वारा दुकान के दराज़ में रखे सोने के आभूषण वाले प्लास्टिक के बॉक्स को निकाल कर उसे विधि से संघर्षरत बालिका को देकर संगठित रूप से चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना दौरान चोरी गये सोने के आभूषण एवं अज्ञात चोर का पता तलाश किया गया। पतासाजी के दौरान सीसीटीवी से प्राप्त चोरी के वीडियो क्लिप एवं फोटो तथा सायबर सेल की मदद एवम् मुखबिर की सूचना से उपरोक्त आरोपीगण का पीछा किया गया। एक सफ़ेद रंग का स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 17 C 3511 को पहचान किया गया तथा उसके मालिक से पूछताछ करने पर उसने वाहन को दुआ मोटर्स में बेचना बताया जो दुआ मोटर्स से पूछताछ करने पर एक व्यक्ति मासों कश्यप पथरीली उड़वा, कोड़ेनार के द्वारा खरीदना बताया।
नगर पुलिस अधीक्षक अंशिका जैन IPS के नेतृत्व में चार टीमों निरीक्षक लीलाधर राठौर, निरीक्षक प्रमोद ठाकुर, उप निरीक्षक अमित सिदार तथा उप निरीक्षक अरुण मरकाम का गठन किया गया। टीम कोड़ेनार के विभिन्न क्षेत्रों में पकड़ धकड़ हेतु रवाना हुए। सस्पेक्ट व्यक्तियों के गांव पथरीली उड़वा में रेड कार्यवाही किया गया।
आरोपीगण पहले से ही चोरी किए सामान को लेकर जंगल की ओर छुपने चले गये थे जिन्हें रात में ही जंगल को घेराबंदी कर आरोपीगण को पकड़ने का प्रयास किया गया। जंगल तथा बड़ी घास का मैदान विशाल होने से रात्रि में थर्मल कैमरा ड्रोन तथा ड्रोन कैमरा से ढूंढने का प्रयास किया गया। संभावित छुपने के लोकेशन पर विभिन्न टीमों को पैदल गश्त के माध्यम से ढूंढा गया।
आरोपीगण को अलग अलग जगहों से अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर आरोपीगण द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया तथा चोरी किए गए सोने के आभूषणों को बरामद कराया। वजन 765.7 ग्राम सोने के आभूषणों को पैकेट सहित तथा घटना में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन, एक मोटरसाईकिल को विधिवत् जप्त कर सभी 05 आरोपियों को दिनांक 11.11.26 को गिरफ्तार किया गया। एक विधि से संघर्षरत बालिका को विधिवत् न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण में मासों कश्यप, बूदरू कश्यप तथा चिंटू मंडावी अभी भी फरार हैं जिनका पता तलाश किया जा रहा है।
📍नाम आरोपी -01.1. फूलों कश्यप पति मासों, उम्र 30 साल, पथरीली उड़वा, थाना कोड़ेनार।2. मासों कश्यप पति बूदरू कश्यप, उम्र 30 साल, पथरीली उड़वा, थाना कोड़ेनार 3. पसली माड़वी पति जंतु माड़वी, 55 साल, पथरीली उड़वा थाना कोड़ेनार 4. शंकर माड़वी पिता मोसूराम, 27 साल, पथरीली उड़वा, थाना कोड़ेनार 5. परमेश कश्यप पिता मंडा राम, 21 साल, पथरीली उड़वा थाना कोड़ेनार जिला बस्तर
🟣 जप्त मशरूका- 765.7 ग्राम सोना के विभिन्न आभूषण, एक स्कॉर्पियो वाहन, एक तीनपहिया वाहन आटो, एक मोटरसाइकिल।
🟣 तरीका ए वारदात- पुरुषों द्वारा रैकी तथा महिलाओं एवं बच्चों द्वारा अधिक संख्या में गिरोह के साथ भीड़ वाले दुकानों पर ध्यान भटकाकर दिया जाता था चोरी को अंजामगुत्थी सुलझाने में
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम – निरीक्षक – लीलाधर राठौर, प्रमोद ठाकुर उप निरीक्षक-अरुण मरकाम, अमित सिदारसउनि- सतीश यादव, प्रमोद सिन्हा, मीना यादव प्रआ.- विनोद चांदने, धर्मेंद्र कंवर, खेदु ठाकुर, मोहन कश्यप, राजू टोप्पो, मौसम गुप्तामप्रआ- उमा भगत म आर.- रीना अनंत, सुशांति लकड़ा, यास्मीन बेगमआर.- सोनू गौतम, प्रदीप कश्यप, महेंद्र पटेल, महंगू कश्यप, कृष्णा नेताम, अमर बेसरा, तरुण यादव, धनेश्वर यादव, हेमचंद मौर्य, देवचंद बघेल, गौतम सिंहा, बलराम कश्यप, रंग लाल खरे, आदित्य पवार, रुद्र पाणिग्रही।