जगदलपुर, 17 मई 2025 —
लालबाग स्थित ईडब्ल्यूएस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लंबे समय से चल रही गंदे पानी की समस्या को लेकर आज कॉलोनीवासियों ने मेयर श्री संजय पांडे को मौके पर बुलाया।
मेयर ने मौके का निरीक्षण करते हुए सीवरेज सिस्टम की स्थिति को गंभीरता से लिया। कॉलोनी में सेप्टिक टैंक की पाइपलाइन फट जाने से गंदा पानी घरों में घुस रहा था, जिससे निवासियों को भारी परेशानी हो रही थी। इस समस्या पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मेयर ने नगर निगम की टीम को सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई दिनों से शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो पाया था, लेकिन मेयर के हस्तक्षेप से अब उन्हें राहत की उम्मीद है।
मेयर संजय पांडे ने आश्वासन दिया कि ऐसी मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए नगर निगम पूरी सतर्कता से कार्य करेगा।